फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी फूड पार्क के बहाने राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अमेठी में फूड पार्क खोलने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश की। लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार अमेठी को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती थी। यहां फूड पार्क खोलने का ऐलान प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान किया था। लेकिन आज प्रधानमंत्री अपने वादे को भूल गए हैं।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बदलाव नहीं बल्कि बदले की राजनीति कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां फूड पार्क खोलने की योजना को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला लिया है। जिससे अमेठी के करीब 10 गांवों के हजारों किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि उनसे एक किसान ने पूछा कि आखिर ये कैसा खेल हो रहा है कि उनसे आलू दो रुपये में खरीदे जाते हैं लेकिन जब ये आलू चिप्स के पैकेट में जाते ही 10 रुपये बिकते हैं। आखिर में राहुल ने सरकार से अमेठी में फूड पार्क खोलने की अपील की है। राहुल ने कहा कि अगर फूड पार्क खुलता है तो इससे यहां के किसानों को उनकी फसलों की अच्छी कीमत मिलेगी।
विज्ञापन

राजनाथ ने किया पलटवार

राहुल के आरोपों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। राजनाथ ने राहुल गांधी के चिप्स के पैकेट वाले बयान पर कहा कि उन्हें पता नहीं है। चिप्स के पैकेट 10 रुपये के नहीं बल्कि 60-70 रुपये में मिलते हैं।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने फूड पार्क के मुद्दे पर कहा कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फूड पार्क को 2010 में मंजूरी मिली थी। लेकिन जिस कंपनी को ये प्रोजेक्ट मिला उसने ही इसे कैंसिल किया है।

फिलहाल राहुल का अंदाज लोकसभा में चर्चा के दौरान एक बार फिर से बदला नजर आया। जब फूड पार्क पर बोलने के लिए राहुल खड़े हुए तो विपक्ष ने उन्हें घेरने की कोशिश की। इस पर राहुल ने कहा कि वो मोदी के सूट पर नहीं बल्कि आलू के मुद्दे पर बोल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें