फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के नतीजों पर क्या बोले राहुल?

Wed, 17 Sep 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संतोष जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस जीत से वह संतोष महसूस कर रहे हैं और हमें अब आगामी चुनावों के लिए भी कमर कसनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल ने ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता मिर्जा इरशाद बेग से मुलाकात में कही। बेग ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष ने उन्हें कहा कि ये छोटी-छोटी जीत भी पार्टी को दोबारा मजबूत करने के लिए काफी है।

उधर, कांग्रेस मुख्यालय में भी काफी समय बाद खुशी का माहौल दिखा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने लड्डू बांटे तो पार्टी नेताओं ने भी जमकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि ये भाजपा की नीतियों की हार है। देश की यह पहली सरकार है, जोकि अपने 100 दिनों में ही लोगों के गुस्से की शिकार हो गई।

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को नकार दिया है। राजस्थान और गुजरात के जीते हुए उम्मीदवार बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें