फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी हमारे नेता हैं: नारायणसामी

Tue, 01 Jan 2013 08:28 PM IST
पुड्डुचेरी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी उनके नेता हैं और वह किसी तरह की अफवाहों का जवाब नहीं देंगे।
विज्ञापन


यूपीए के प्रमुख घटक डीएमके के अध्यक्ष एम करुणानिधि के केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के प्रधानमंत्री पद के अगले उम्मीदवार होने संबंधी कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर नारायणसामी ने कहा कि चिदंबरम पीएम पद के लिए सभी योग्यताएं रखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या चिदंबरम पुड्डूचेरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि वह इन अफवाहों का जवाब नहीं देंगे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिस भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएंगी, वह उसके पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी के लिए स्वीकार्य नेता हैं।
विज्ञापन


कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ दिनों में ही विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। नारायणसामी ने केंद्र द्वारा राज्यों के साथ भेदभाव किए जाने संबंधी आरोप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि केंद्र सभी राज्यों के साथ समान दृष्टिकोण रखता है और तमिलनाडु को विकास योजनाओं के लिए तीन हजार करोड़ रुपये प्रदान दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें