फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर गांधी खानदान का जोरदार हमला

Thu, 16 Jan 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नेता मेनका गांधी ने राहुल गांधी को चिड़िया बताया है, जबकि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को शेर बताया है।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मेनका गांधी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच कोई मुकाबला नहीं है।

मेनका ने कहा आगामी लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी का ग्लैमर भी कांग्रेस को हार से नहीं बचा सकता है।

राहुल गांधी को 10 साल पहले ही प्रोजेक्ट कर दिया था। उसका कुछ भी असर नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। कांग्रेस को लोग देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

मेनका गांधी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कांग्रेस में 40 चोरों का अध्यक्ष कोई भी बने क्या होगा। कांग्रेस को चोरी और लूटमारी बंद करनी होगी।

नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री पद के काबिल हैं, उन्होंने इतने वर्षों तक गुजरात में सही तरीके से शासन किया है।

राहुल गांधी की छवि चमकाने के सवाल मेनका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पांच सौ नहीं, पांच हजार करोड़ भी खर्च कर ले तब भी कांग्रेस का भला नहीं होने वाला। मेनका गांधी ने कहा कि राहुल और सोनिया पहले भी सरकार चला रहे थे तो अब राहुल को प्रोजेक्ट करने से ऐसा कौन सा बदलाव आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें