फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष को धूल चटा देगा ‘आपका पैसा आपके हाथ’: राहुल

Fri, 14 Dec 2012 09:26 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को सीधे खाते में कैश सब्सिडी देने की यूपीए सरकार की योजना का सीधा सियासी फायदा उठाने का कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आगाज कर दिया है। उन्होंने एक जनवरी से योजना शुरू होने से पहले पार्टी के जिलाध्यक्षों को चुनाव के लिए कसने के लिए कहा है।
विज्ञापन


राहुल ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को कहा है कि यह योजना सही तरीके से लागू हुई तो 2014 के चुनाव में विपक्ष को धूल चटा देगी। यही नहीं, राहुल गांधी खुद योजना के प्रचार के लिए 51 जिलों का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि यह योजना पहले चरण में विभिन्न राज्यों के 51 जिलों में लागू की जाएगी।

शुक्रवार को राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने 51 जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को इस योजना के भावी सियासी असर की तसवीर दिखाई। आपका पैसा आपके हाथ के नारे से शुरू होने वाली इस योजना को कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव के गेम चेंजर के रूप में देख रही है। लिहाजा, राहुल गांधी को योजना के आईकॉन के तौर पर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


राहुल ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों से कहा कि यह योजना आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हथियार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीसीओ यानी पब्लिक कॉल ऑफिस से देशभर में मोबाइल फोन की क्रांति शुरुआत हुई, उसी तरह अब कैश सब्सिडी योजना देश में आम आदमी तक जन सेवाएं पहुंचने की प्रणाली (डिलीवरी सिस्टम) में एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत करेगी।

राहुल ने कहा कि जिन  51 जिलों में यह योजना लागू हो रही है वहां वह खुद जाकर जिला सम्मेलन करेंगे। हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बताएंगे कि वह किस तरह इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं। कैसे लोगों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं और कैसे उन्हें बैंक खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है।

जयराम रमेश ने कहा कि एक साल के अंदर इस योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह योजना अगस्त 2013 तक पूरे देश में लागू होगी। रसोई गैस और मिट्टी के तेल के लिए गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी की मदद भी इस योजना में एक  साल के भीतर आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें