फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी का बदला लेने बनारस जाएंगे राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में नरेंद्र मोदी के ताल ठोकने के बाद अब राहुल गांधी बनारस में भाजपा के पीएम उम्मीदवार को जवाब देंगे। राहुल भी मोदी के अंदाज में प्रचार खत्म होने से ठीक पहले बनारस जाएंगे।
विज्ञापन


वडोदरा में मोदी को चुनौती देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने अमर उजाला को बताया कि बनारस जाने का राहुल का कार्यक्रम बन रहा है। माना जा रहा है कि वह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 10 मई को बनारस जा सकते हैं।

केजरी भी होंगे न‌िशाने पर

बनारस में 12 मई को मतदान है। राहुल रैली में महिला जासूसी कांड और सांप्रदायिक भावना भड़काने जैसे आरोप लगाकर मोदी पर सीधे हमले कर सकते हैं।

साथ ही अरविंद केजरीवाल भी राहुल के निशाने पर हो सकते हैं। पार्टी के मैनेजरों की कोशिश है कि वाराणसी में मोदी की बढ़त को हर हालत में सीमित कर दिया जाए।
विज्ञापन

अब रोचक होगा बनारस में मुकाबला

अमेठी में मोदी ने प्रचार खत्म होने के ठीक पहले रैली कर सोनिया और राहुल पर जमकर निशाने साधे थे। अभी तक राजनीतिक परंपरा के मुताबिक बड़े नेता एक दूसरे के चुनावी क्षेत्र में प्रचार करने से परहेज करते थे।

मोदी के परंपरा तोड़ने के बाद अब कांग्रेस ने भी आगे बढ़ने का मन बला लिया है। बनारस में पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं की फौज उतर गई है। पार्टी के लगभग सभी पदाधिकारी, ज्यादातर केंद्रीय मंत्री और नेता बनारस में डेरा डाले हुए हैं।

गुलाम नबी आजाद, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, प्रदीप जैन, प्रमोद तिवारी, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, राजीव शुक्ल, मोहन प्रकाश समेत तमाम बड़े नेता बनारस में पार्टी का चुनावी प्रबंधन संभालने के लिए जा चुके हैं या जाने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें