समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी दोनों ही प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें राहुल और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दवाब बना रही हैं लेकिन वे दोनों ही इस गरिमापूर्ण पद के योग्य नहीं हैं।
लोकायुक्त मसले पर अन्ना ने पूछा ‘नरेंद्र मोदी अगर इतने ही भले हैं तो गुजरात में लोकायुक्त क्यों नहीं नियुक्त किया।’
उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन चरित्रवान उम्मीदवारों का सहयोग जरूर करेंगे। सलमान खुर्शीद समेत कांग्रेस के पांच मंत्रियों ने जनता के साथ धोखाधड़ी की है।
अन्ना ने कहा कि गुजरात में भी भ्रष्टाचार है। नरेंद्र मोदी ने वहां लोकायुक्त नियुक्त नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अगर लोकपाल बिल लागू हो जाता तो अब तक 60 से 65 फीसदी भ्रष्टाचार समाप्त हो जाता।