फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोई कांग्रेसी नहीं बोलेगा मोदी को चायवाला!

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता अब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आक्रामक हमला तो करेंगे, मगर चाय बेचने जैसी बयानबाजी शायद नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रवक्ताओं को मोदी के खिलाफ हल्की टिप्पणी करने से बचने और उनके विकास के दावों की पोल खोलने के लिए तथ्यों के साथ आक्रामक हमला बोलने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी की चुनाव अभियान समिति की कमान संभालने के बाद पहली बार 8 फरवरी को गुजरात जा रहे राहुल खुद भी पूरी तैयारी के साथ मोदी पर उनके घर में हमला बोलेंगे।
विज्ञापन

जनार्दन द्विवेदी को भी दी नसीहत

पार्टी उपाध्यक्ष ने अपने प्रवक्ताओं को मोदी के दावों की तथ्यों के आधार पर पोल खोलने और इसके लिए खासतौर से मीडिया विभाग को पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया। मीडिया विभाग को केंद्र और पार्टी शासित राज्यों की उपलब्धियों को भी तथ्यों के साथ सामने रखने का निर्देश दिया है।

इस दौरान बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी के आरक्षण के विरोध में दिए गए बयान की भी चर्चा हुई। इस मामले में भी राहुल ने प्रवक्ताओं को पार्टीलाइन पर ही बोलने तक खुद को सीमित रखने और अपने निजी विचार पार्टी फोरम में रखने की नसीहत दी।

राहुल ने मोदी के खिलाफ हल्की टिप्पणी से बचने की सलाह पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की उस टिप्पणी पर दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी पीएम नहीं बन सकते। हां, अगर वह चाय बेचना चाहें तो पार्टी जगह मुहैया करा सकती है।
विज्ञापन

उमर ने भी की थी बयान की निंदा

अय्यर की इस टिप्पणी की जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आलोचना की थी। राहुल ने मोदी के विकास के दावों की हवा निकालने और यूपीए सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए प्रवक्ताओं की फौज को राज्यों का दौरा करने को भी कहा है।

बैठक में राहुल के गुजरात दौरे की भी चर्चा हुई। एक दिवसीय गुजरात दौरे में राहुल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान राहुल ने पार्टी प्रवक्ताओं को मोदी के खिलाफ संभलकर बोलने और हल्की टिप्पणियों से बचने की सलाह दी। खुद राहुल भी अपने गुजरात दौरे में मोदी के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ हमला बोलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें