फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुवर दास का झारखंड का मुख्यमंत्री बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में पहले गैर आदिवासी नेता के रूप में भाजपा नेता रघुवर दास का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। अब उनके नाम के ऐलान की महज औपचारिकता ही बाकी रह गई है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुई पार्टी के संसदीय दल की बैठक में दास के नाम पर फैसला लिया गया है।

आलाकमान ने पर्यवेक्षक के रूप में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को रांची भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

महज औपचारिक ऐलान बाकी

बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को विधायक दल की बैठक की औपचारिकता पूरी करने के बाद दास के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दास के पक्ष में बेदाग छवि और राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव काम आया है।

वैसे गैर आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में सूबे के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह के अलावा सरयू राय के नाम भी चर्चा में रहे।

बताया जा रहा है कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर मिले जनादेश को भाजपा हल्के में नहीं लेना चाहती है। इसलिए गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का उसने दांव चला है। दूसरी ओर आदिवासी समीकरण साधने के लिए अर्जुन मुंडा को पार्टी की केंद्रीय टीम में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें