फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की राधे मां से पूछताछ, मीडिया के सवालों पर हुईं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को देवी बताने वाली विवादास्पद और ग्लैमरस धर्मगुरु राधे मां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बेहोश हो गईं। राधे मां के बेहोश होने के बाद उनका एक समर्थक उन्हें गोद में उठाकर ले गया।
विज्ञापन


औरंगाबाद से नांदेड़ के लिए निकलते हुए पत्रकारों के सवालों के सवाल पर राधे मां ने कहा कि ऊपर वाला उनके साथ न्याय करेगा। इससे पहले जब पत्रकार उनसे बात कर रहे ते तो वे कई बार भावुक हुईं और एक बार बेहोश भी हो गईं।

गौरतलब है कि राधे मां एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही हैं। पहले उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा। फिर उनपर अश्लीलता फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद नासिक कुंभ में भी उनका प्रवेश वर्जित कर दिया गया। इन तमाम आरोप में घिरने के बाद राधे मां अचानक गायब हो गई थीं। शुक्रवार को राधे मां मीडिया के सामने आईं।

शहर से दूर जाकर रुकीं राध मां

शुक्रवार को राधे मां महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर के नजदीक एक होटल में जाकर ठहर गईं। राधे मां सुबह शहर से आठ किलोमीटर दूर पाडेगांव स्थित होटल मेडोज में पहुंची और वहां कुछ देर के बाद पुलिस भी उनसे पूछताछ के लिए पहुंच गई।

इससे पहले पुलिस उन्हें दहेज प्रताड़ना के एक मामले में तलाश रही थी। होटल में ठहरी राधे मां से पुलिस ने एक घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की हालांकि उसने इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

राधे मां पर घरेलू हिंसा और अपनी एक शिष्या निक्की गुप्ता को प्रताड़ित करने का आरोप है। निक्की गुप्ता मुंबई की बोरिवली की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि राधे मां औरंगाबाद से नांदेड़ रवाना हो गईं।

कौन हैं राधे मां
राधे मां का जन्म पंजाब प्रांत के गुरूदासपुर जिले में एक सिख परिवार में हुआ था। उनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले एक सिख सरदार मोहन सिंह के साथ हुई है। शादी के बाद उनकी मुलाकात एक संत से हुई, जिसके बाद उन्होंने अध्यात्मिक जीवन अपना लिया। उसके बाद वह मुंबई आ गई और राधे मां के नाम से मशहूर हो गई।

भड़कीले कपड़ों और पूरे मेकअप में लगाती हैं दरबार

इसस पहले मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने मुंबई की सड़कों पर होर्डिंग के जरिये छाई रहने वाली राधे मां पर अश्लीलता का आरोप लगाया। उन्होंने राधे मां के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

दरअसल, राधे मां अपने अनुयायियों से बेहद बिंदास अंदाज में आशीर्वाद देने के लिए मशहूर हैं। मुंबई पश्चिम उपनगर के बोरिवली में उनका आलीशान बंगला है। जहां राधे मां का खास किस्म का दरबार लगता है।

पूरे मेकअप में सजी-धजी राधे मां आधुनिक, भड़कीले कपड़ों और भारी गहनों से लदी रहती है। वह भक्तों को गले लगाने और उनके साथ डांस करने के लिए मशहूर हैं। वह भक्तों को आशीर्वाद के रूप में गुलाब देती हैं।

हाल ही में सोशल साइट पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई उनके धर्मगुरु होने पर यकीन कर पाएगा। राधे मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली वकील फाल्गुनी का कहना है कि वह खुद राधे मां के दरबार में गईं थीं। वहां का जो माहौल देखा वह बेहद अश्लील था। यही देखकर उन्होंने राधे मां के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राधे मां की वजह से मेरा जीवन नर्क हो गया

इससे पहले राधे मां पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। उनके खिलाफ कांदिवली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने वाली निक्की गुप्ता का कहना है कि राधे मां की वजह से उसका जीवन नर्क बन गया था।

निक्की के मुताबिक हनीमून से लौटने के बाद राधे मां के कहने पर उसके पति ने ससुराल वालों से पैसे की मांग की। निक्की के मां-बाप ने पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद उसके सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। निक्की की शादी 30 अप्रैल 2012 में मुंबई के नकुल गुप्ता के साथ हुई थी।

नकुल मुंबई (मालाड) के मशहूर एमएम मिठाईवाले के मालिक मनमोहन गुप्ता का भांजा है। कहा जाता है कि मनमोहन गुप्ता ही परिवार का मुखिया है और राधे मां का अंधभक्त है। इसलिए गुप्ता परिवार में कोई भी फैसला राधे मां की इच्छा के अनुरूप ही लिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें