फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बोली राधे मां 'जिसका नाम है वही बदनाम होगा'

Mon, 10 Aug 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोपों में घिरीं राधे मां रविवार को मुंबई लौट आईं। उन्होंने खुद पर लगे आरोप को झूठा और निराधार बताया। राधे मां ने फिल्मी अंदाज में कहा कि जिसका नाम है वही बदनाम है।
विज्ञापन


राधे मां ने कहा कि जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची है और जो मुझे रावण की तरह देख रहा है, उसका विनाश तय है। राधे मां ने अपने खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की बात से अनभिज्ञता जताई।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की नजर में मैं निर्दोष हूं। निक्की गुप्ता ने अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ कांदीवली थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसमें राधे मां का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

गायब हो गई थी राधे मां

कांदीवली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद पवार ने बताया कि राधे मां एफआईआर में सातवीं आरोपी हैं और इस मामले में राधे मां से भी पूछताछ की जानी है।

एफआईआर का मामला उजागर होने के बाद राधे मां अचानक गायब हो गई थीं। वह विदेश न भाग जाएं इसलिए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक कांदीवली पुलिस ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था कि सोमवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसलिए वह रविवार को मुंबई पहुंच गईं।
विज्ञापन

राधे मां की वेबसाइट हैक

राधे मां की आधिकारिक वेबसाइट को किसी ने हैक कर लिया है। मातामणि श्री राधे गुरु मां चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी ट्रस्टी संजीव गुप्ता के मुताबिक शनिवार को वेबसाइट हैक की गई है।

हैकर उनकी वेबसाइट पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मैसेज भेज रहा है। उसने लिखा है कि ‘प्लीज भगवान को मानकर किसी ढोंग करने वाले को मत पूजो।

आप लोगों की भावनाओं का कोई फायदा उठा रहा है। आप लोग मेहनत कीजिए। राधे मां को पूजने से कुछ नहीं होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें