फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी राबड़ी

Thu, 14 Nov 2013 07:55 PM IST
टीम डिजिटल,ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू किए जाने वाले अपने अभियान की कमान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सौंप दी है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के तहत जेल में रहने के दौरान अब जद यू सरकार के खिलाफ ‘परिवर्तन रैली’ का नेतृत्व राबड़ी देवी करेंगी।

पार्टी 18 नवंबर से गया में 'परिवर्तन रैली' की शुरुआत करने जा रही है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर यादव ने बताया कि लालू यादव के ना होने की स्थिति में राबड़ी देवी परिवर्तन रैली का नेतृत्व करेंगी। वो रैली के पहले चरण में बिहार के सभी प्रमंडलों और जिलों में आम सभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नीतीश सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए राजद इस रैली को काफी महत्वपूर्ण मान रहा है।

लालू यादव के जेल जाने के बाद से रैली में विराम लग गया था। ऐसे में राबड़ी देवी का इस रैली को पूर्व निर्धारित तरीके से संचालित करना पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें