फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुब मीनार से मापी जाएगी दुनिया की परिधि

Sun, 22 Sep 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक कुतुब मीनार पर सूर्य की किरणों से पृथ्वी की परिधि व समय का मापन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


23 सितंबर को स्पेस संस्था की ओर से प्रोजेक्ट परिधि के तहत इसका आयोजन किया जाएगा।

23 सौ साल पुराने प्रयोग का हिस्सा बनने के लिए कुतुब मीनार पर छात्रों, शिक्षकों व आगंतुकों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले ऐतिहासिक जंतर- मंतर पर भी इस तरह के खगोलीय प्रयोग किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्पेस संस्था के अनुसार जंतर मंतर स्थित मिश्र यंत्र और श्रीराम यंत्र पर ऐसा प्रयोग पहले समय को मापने के लिए किया जा चुका है।

खगोलीय विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन दक्षिणी व उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है। अर्थात सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होता है। इससे दिन-रात बराबर होते है।
विज्ञापन


स्पेस संस्था के अध्यक्ष सीवी देवगन ने बताया कि इस खगोलीय घटनाक्रम के बीच कुतुबमीनार की परछाई से पृथ्वी की परिधि व समय मापा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें