फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ज्वाइन करने जा रही छात्रा को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे की रहने वाली 16 वर्षीय एक मुस्लिम लड़की को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उस वक्त रोक लिया जब वह इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने आईएस के नेटवर्क के बारे में कई बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक लड़की से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह आईएस के लिए एक आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार भी हो गई थी और इसी लिए वो आईएस में शामिल होने जा रही थी। आईएस ने लड़की का ब्रेनवाश कर दिया था जिसकी वजह से वह आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार हो गई।

राजस्थान से गिरफ्तार किए गए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन से पूछताछ के दौरान एटीएस को इस युवती के बारे में पता चला था। लड़की पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिराजुद्दीन से जुड़े थे तार

शुरुआती जांच में पता चला की लड़की सिराजुद्दीन और देश के दूसरे राज्यों के लोगों के संपर्क में थी जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मु कश्मीर और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं।

एटीएस के मुताबिक आईएस की खबरों से प्रभावित होकर लड़की ने इस संगठन के बारे में जानकारी इकट्ठा करने लगी। इसके लिए उसने इंटरनेट और फेसबुक का सहारा लिया।

इस खोजबीन के दौरान वह एक श्रीलंकाई आदमी के संपर्क में आई। आईएस के लिए काम करने के आरोप में जब उसे गिरफ्तार कर लिया गया तो वह फिर सिराजुद्दीन से जुड़ गई और वहीं से इसे आईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें