प्याज के बढ़ते दामों ने आम जनता की थाली का स्वाद चुरा लिया है और उसका बजट बिगाड़ दिया है। दिल्ली सरकार ने भी प्याज के बढ़ते दामों के चुनाव पर असर से बचने के लिए अब प्याज बेचना शुरू कर दिया है।
सरकार प्याज के दामों के आगे बेबस नजर आ रही है। सरकार की इसी नाकामी का गुस्सा लोग ट्विटर पर उतार रहे हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों पर चुटकी लेकर लोगों ने ट्विटर पर कहीं सरकार की खिंचाई की है तो कहीं विपक्ष को भी निशाना बनाया है।
पढ़ें: प्याज के आंसू बने कांग्रेस के लिए सिरदर्द
कृपया ''राहुल गांधी #ऑनियन लोन योजना'' के लिए आवेदन करें। सभी आवेदनों की निजी तौर पर #दामाद420 रॉबर्ट वाड्रा द्वारा जांच की जाएगी। @tajinderbagga 1m
#ऑनियन को ट्रेंड से हटाने के लिए कांग्रेस ने ट्विटर से संपर्क किया है। ट्विटर ने इस काम के लिए पैसों की नहीं प्याज की मांग की है। @harshaperla 1h
अजीब स्थिति यह है जब प्याज के छल्ले हीरे के छल्लों से ज्यादा महंगे हो रहे हैं। @akhilnile 1h
एक आदमी ने एक वेटर को प्याज का सलाद मुफ्त में न देने के लिए थप्पड़ मारा। वेटर ने हंसते हुए कहा कि थप्पड़ से नहीं लगता साहब, प्याज से डर लगात है !! @sohanjain 1h
कल एक रिश्तेदार के घर दो किलो प्याज लेकर गया। उन्होंने नम आंखों और खुले दिल से मेरा स्वागत किया और मुझे गले लगाया। @psswain 1h
पढ़ें: प्याज से भी सस्ता बिक रहा सेब
प्याज को भी रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर ध्यान रखें। यह महंगा है और आंखों में आंसू ला देगा (खुशी के)। @TheThakkar 2h
शिखर धवन को अपने हैरतंगेज 248 रनों के लिए पांच किलो प्याज दिया गया है, अभिव्यक्ति के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। @chander04 1m
भाजपा एक सड़े हुए प्याज की तरह है इसे जितना छीलोगे उतनी बदबू मारेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर इसे राज्यसभा, दिल्ली और जम्मू और कश्मीर से बाहर फेंक दो। @gsurya 1h
गब्बर: कितना इनाम रखा है सरकार ने मुझ पर, कालिया: दो किलो प्याज। @HAPPY_ABHISHEK_ 1m
लड़की: आज तो मजा आ गया पांच रुपए में तीन प्याज मिल गए। लड़का: कैसे? लड़की: एक प्याज खरीदी, एक उठाकर भागी और एक उसने फेंक कर मारा। @PisceanBot 2m
प्याज तीन दिनों में 100 रुपए तक पहुंच गया। ब्लॉकबस्टर! @gauravgheware 10m
एक टुकड़े प्याज की कीमत तुम क्या जानो मंत्री बाबू... हर गरीब का ख्वाब होता है एक टुकड़ा प्याज। अमीरों की रसोई का ताज होता है एक टुकड़ा प्याज। @arppaul 11m
वह: आज मेरे पास गाड़ी है बंगला है और अब तो मां भी है... तेरे पास क्या है? मैं: मेरे पास एक किलो प्याज है।
@amansingh_29 18m
राजबब्बर: एक थाली खाना सिर्फ 12 रुपए में 5 ग्राम प्याज के साथ @ बब्बर दा ढाबा...! @_Anand_i 46m
जिंदगी न मिलेगी दोबारा प्याज खरीदते रहो सौ बारह ! @sgangopadhyay 1h