फोन पर अश्लील बातें करने वाले मनचले को मिलने के बहाने डूहरी पेट्रोल पंप पर बुलाकर महिला ने खूब धुनाई की। फिर पब्लिक की मदद से आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले महिला को कई दिनों से एक युवक फोन पर परेशान कर रहा था।
परेशान महिला ने साहस का परिचय देकर रविवार सुबह मिलने के बहाने डूहरी पेट्रोल पंप पर बुलाया। आरोपी जैसे ही पहुंचा महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।