फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिस टनकपुर... के निर्देशक का सिर काटने पर 51 भैंसों का इनाम'

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ फिल्म में खाप पंचायतों पर फिल्माए गए दृश्यों को लेकर अहलावत खाप ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। निर्देशक विनोद कापड़ी का सिर कलम करने वाले को 51 भैंस इनाम में देने की घोषणा की गई है। चौधरियों ने फिल्म को रिलीज नहीं होने देने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन


खतौली के भैंसी गांव में शुक्रवार को हुई अहलावत खाप की पंचायत में फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ को लेकर मामला गरमा गया है। निर्देशक विनोद कापड़ी की इस फिल्म में प्रेम विवाह के मुद्दे पर खाप पंचायतों के दृश्य फिल्माए गए हैं।

चौधरियों के मुताबिक फिल्म में खापों की गरिमा पर सवाल खड़े गए हैं। फिल्म में कई ऐसी बातें हैं, जो चौधरियों के लिए आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत दिशा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के गांव की लव स्टोरी

अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि फिल्म में खाप पंचायतों का अपमान किया गया है। फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के मुताबिक पंचायत में फैसला लिया गया कि निर्देशक विनोद कापड़ी का सिर कलम करने वाले को अहलावत खाप के गांव भैंसी की ओर से 51 भैंसें इनाम में दी जाएंगी।

चौधरियों ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड से तत्काल फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। सरकार ने फिल्म की रिलीज नहीं रोकी तो आंदोलन को हरियाणा तक फैलाया जाएगा। पंचायत में सुनील प्रधान, अमित अहलावत, नीरज कुमार, वेदपाल सिंह, महक सिंह, संजीव कुमार अहलावत, अजय कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हों में हरियाणा के एक गांव की लव स्टोरी को फिल्माया गया है। फिल्म में कलाकार अन्नू कपूर, ओमपुरी, राहुल बग्गा, रविकिशन और संजय मिश्रा ने अभिनय किया है। फिल्म की नायिका हर्षिता भट्ट हैं। फिल्म में आइटम सांग 'नाच बसंती' रखा गया है। यह फिल्म पहले 19 जून को रिलीज होनी थी, जो अब 26 जून को रिलीज होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें