फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी अन्ना हजारे की सुरक्षा, मिली जेड सिक्योरिटी

Fri, 21 Aug 2015 09:08 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सुरक्षा बढ़ा दी है। अन्ना को हाल में धमकी भरे पत्र मिले हैं। सूबे के गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने बताया कि सरकार समय-समय पर अन्ना की सुरक्षा की समीक्षा करती है।
विज्ञापन


उन्हें मिली धमकियों को देखते हुए दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उनके कार्यालय तथा घर की सुरक्षा भी और चाक चौबंद कर दी गई है। अन्ना को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

अन्ना को मिली धमकियों के मामले पर मंत्री ने कहा कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। सरकार वरिष्ठ समाजसेवी की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

मिली थी धमकी

अन्ना हजारे को बृहस्पतिवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसे किसी महादेव पांचाल के नाम से भेजा गया है। पत्र पर लातूर जिला लिखा था, जबकि इसे ओसमानाबाद से पोस्ट किया गया है।

वहीं अन्ना को एक पखवाड़े पहले भी एक पत्र मिला था। इसमें धमकी दी गई थी कि यदि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंध नहीं तोड़े तो अंजाम बुरा होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें