फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजी डी6 क्षेत्र के ऑडिट को लेकर प्रस्तावित बैठक टली

Thu, 01 Nov 2012 12:14 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी6 क्षेत्र में हुए खर्च की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के जरिए ऑडिट के लिए तय बैठक को टाल दिया है। केजी डी6 गैस ब्लॉक के दूसरे दौर की लेखा परीक्षा शुरू करने लिए बुधवार को कैग, पेट्रोलियम मंत्रालय और रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ शुरुआती बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कुछ मामलों में मतभेदों के कारण इस बैठक को टालना पड़ गया।
विज्ञापन


दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी6 क्षेत्र में 2008-09 और 2011-12 के बीच किए गए खर्च की लेखा परीक्षा किया जाना है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक को कुछ मतभेदों के कारण टाल दिया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह लिखित आश्वासन मांगा था कि कैग की लेखा परीक्षा केवल उत्पादन भागीदारी करार (पीएससी) के तहत बहीखातों और रिकॉर्ड तक सीमित होगी।

कंपनी को पीएससी के तहत लेखा प्रक्रियाओं की धारा 1.9 से अलग कोई दस्तावेज या स्पष्टीकरण नहीं मांगा जाएगा। रिलायंस का यह भी कहना है कि लेखा परीक्षा उनके परिसर में होनी चाहिए। जबकि इस रिपोर्ट को पीएससी के तहत संसद की जगह पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंपी जाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर मंत्रालय ने कंपनी को पहले कहा था कि रिलायंस अपने खातों को बिना किसी झिझक के कैग को दिखाए। इसके लंबित रहने तक मंत्रालय ने कंपनी के निवेश प्रस्तावों की मंजूरी को रोक रखा है। मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इन्हीं कारणों से बैठक टाल दी गई। अब इसे सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें