फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में 'डर्टी पिक्चर' से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

Wed, 10 Jul 2013 12:25 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल में डर्टी पिक्चर बनाकर पोर्न साइट्स पर डालने के मामले में बवंडर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नई ट्रेन में कैमरे लगाने और उसकी फुटेज सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षित रखने की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की है।

ऐसे में सीसीटीवी फुटेज से एमएमएस बनाकर पोर्न साइट पर डाले जाने की सूचना पर डीएमआरसी ने मेट्रो की मुख्य सुरक्षा आयुक्त व अन्य अधिकारियों से जांच के आदेश दिए हैं।

इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच को भी शिकायत दी गई है।

पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के 'हॉट' सीन पहुंचे पोर्न साइट पर

डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि दिल्ली मेट्रो रेल में ऐसी घटना कोई पहले सामने नहीं आई है। फिर 250 क्लिप की आशंका न के बराबर है। फिर भी मेट्रो प्रबंधन ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


क्लिप एकत्रित करके उसकी जांच की जाएगी कि किस ट्रेन व किस कॉरिडोर की फुटेज से यह बनाई गई है। जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएमआरसी टाइम टेबल के अनुसार द्वारका से वैशाली के लिए पहली ट्रेन सुबह 4 बजकर 42 मिनट और दिल्ली विश्वविद्यालय से गुड़गांव के लिए सुबह 5 बजे ट्रेन ट्रैक पर दौड़नी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


मुंडका से कीर्ति नगर के लिए ट्रेन 5 बजकर 10 मिनट पर है। मुंडका से इंद्रलोक के लिए 5 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन है।

वहीं हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की अंतिम ट्रेन रात करीब एक बजे तक ट्रैक पर होती है। जबकि सामान्य यात्रियों को टाइमिंग सुबह 6 बजे से रात 11 बजे का पता है।

यही वजह है कि इस दौरान ट्रेन में बहुत कम यात्री होते हैं। खाली ट्रेन में ऐसी अश्लील हरकतें हो सकती है।

डीएमआरसी को सबसे कम यात्री वाले कॉरिडोर इंद्रलोक-मुंडका लाइन पर विशेष ध्यान देने की जरूरी मेट्रो यात्री बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें