फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव बन सकती हैं प्रियंका गांधी!

Sun, 01 Mar 2015 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की कांग्रेस नेताओं की कवायद अब रंग लाती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन महीनों से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन को सक्रिय राजनीति में लाने के बीज रोप रहे हैं और इसी के तहत प्रियंका को कांग्रेस का अहम हिस्सा बनाने की योजना बना रहे है।

राहुल गांधी के अचानक से गायब होने और उनको पार्टी के अहम पद पर बिठाए जाने की मांग के बीच आई यह खबर चौकाने वाली है। राहुल की अनुपस्थिति ने उनके विरोधियों को भी उन पर कटाक्ष करने का अहम मौका दे दिया।
विज्ञापन


इसके पहले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने कहा था कि राहुल गांधी ने संसद से कुछ समय के लिए छुट्टी ली है और वो लौटने पर और अधिक ताकतवर और ऊर्जावान होकर लौटेंगे। इतना ही नहीं पूर्व रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के उन तमाम कार्यों का बचाव भी किया जिनको लेकर उनकी हर हलकों से आलोचना हुई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तराखंड में होने की पुष्टि के लिए एक तस्वीर जारी की थी हालांकि कांग्रेस ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें