फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के लिए आईएम सॉरी कहने वाले की जानिए हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका नाम लेकर आईएम सॉरी आईएम सॉरी की रट लगाने वाला उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद का अंकुर दिमागी रूप से असंतुलित निकला।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर कोतवाली आए अरुण कुमार ने बताया कि उनका बेटा अंकुर दिमागी रूप से सही नहीं है और दो साल से उसका इलाज चल रहा है। वह आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है।

पुलिस ने शनिवार रात अंकुर को आवास विकास कालोनी से एक अधिकारी की शिकायत पर पकड़ा था। वह वहां पर प्रियंका आईएम सॉरी चिल्लाकर हंगामा कर रहा था।

इसके पहले भी पुलिस युवक को आवास विकास कालोनी से ही इसी हरकत के चलते पकड़ कर ले गई थी और चालान कर जमानत दे दी थी। अंकुर करीब 15 दिन पहले प्रियंका चोपड़ा के घर के सामने हंगामा कर भाग गया था। इसकी पुष्टि प्रियंका के पंडित परमेश्वर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिमागी संतुलन ठीक नहीं

अंकुर शनिवार रात बरेली आया था। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंकुर ने अभिनेत्री के फेसबुक वाल पर लव यू भी लिखा था जिसकी शिकायत की गई थी लेकिन मामले की पड़ताल की गई तो ऐसा कुछ नहीं मिला।

फर्रुखाबाद के जयनारायण रोड निवासी अरुण कुमार सब्जी के कमीशन एजेंट हैं। उन्होंने बताया कि अंकुर एमबीए और एक बड़े निजी औद्योगिक बैंक में चार साल तक मैनेजर रहा। दो साल पहले उसका दिमाग संतुलन बिगड़ गया और वह ऐसी हरकतें करने लगा।

उसका किसी अभिनेत्री या प्रियंका नाम की किसी भी लड़की से संबंध नहीं है। वह कभी भी किसी का नाम लेकर ऐसी हरकतें करना लगता है। उसका इलाज चल रहा है। अरुण न पुलिस को डाक्टरों के सर्टिफिकेट और इलाज के डाक्यूमेंट दिए हैं।

हालांकि पूछताछ किए जाने पर अंकुर भी कभी प्रियंका का नाम लेकर हंसने लगता है तो कभी अपने दोस्त के साथ घूमने आने और दोस्त के छोड़ चले जाने की बात कह कर रोने लगता है। पुलिस ने इलाज के कागजों को देखने के बाद अंकुर को उसके पिता अरुण को बिना किसी लिखा पढ़ी के सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें