फ्रांस की राजधानी पेरिस में नेशनल स्टेडियम के बाहर एक रेस्टोरेंट और कॉनसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और धमाकों में 127 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने 100 से ज्याद लोगों को मौत के घाट उतार दिया जो बैटाक्लां म्यूजिक हॉल में रॉक कॉन्सर्ट देखने गए थे।
इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुए हमले में करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। यह धमाका उस वक्त हुआ जब फ्रांस और जर्मनी के बीच नेशनल स्टेडियम में फुटबॉल मैच चल रहा था। आतंकी एके-47 और कुछ बम के साथ पहुंचे थे।
एक चश्मदीद ने फ्रांस के रेडियो स्टेशन को बताया कि आतंकी कॉन्सर्ट हॉल में घुसे और हमला बोल दिया। वहीं के एक पत्रकार के मुताबिक आंतकियों ने 10-15 मिनट तक हमला किया।
ये मानवता पर हमला है: मोदी
फ्रांस की राजधानी पेरिस पर हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। लंदन दौरे पर भगवान बसवेश्वर की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि यह महज फ्रांस पर हमला नहीं बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ हमला है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में जो कुछ हुआ उससे मेरा मन दुख से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी मानवतावादी सोच रखने वाली शक्तियों को एकजुट होना पड़ेगा। पीएम ने यूएन से भी आग्रह किया कि अब वक्त आ गया है कि वो आतंकवाद को परिभाषित करे ताकि ये पता चल सके कि कौन आतंकवाद के साथ है और कौन उसका समर्थन करता है।
भगवान बसवेश्वर की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अब्राहम लिंकन से 700 साल पहले भगवान बसवेश्वर ने लैंगिक समानता और स्त्रियों को सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया।
फ्रांस में सभी भारतीय सुरक्षितःसुषमा
फ्रांस में हुए आतंकी में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है और सभी सुरक्षित हैं । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले में 127 लोगों की मौत हो गयी है और 200 से ज्यादा घायल हो गए।
सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने भारतीय एंबेस्डर से बात करके भारतीयों के बारे में जानकारी हासिल की है। सुषमा आजकल प्रवासी दिवस में भाग लेने लॉस एंजेल्स गई हुईं हैं।
I have spoken to Indian Ambassador in France. He has informed me that all Indians are safe. France has advised citizens to stay indoors.— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 14, 2015