फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने दिया भरोसा, गुम फाइलों के दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Sep 2013 02:22 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला घोटाले से जुड़ी फाइलों के गुम हो जाने के बाद हो रहे हंगामे को शांत करने के लिए मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बयान दिया।
विज्ञापन


अपने बयान में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को शांत रहने की सलाह दी और गुम फाइलों के दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के पास इस विषय पर छुपाने के लिए कुछ नहीं है और सरकार कागजात ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

पीएम ने आश्वासन दिया कि कोयला आवंटन से जुड़े जो कागजात खो गए हैं उन्हें ढूंढा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्धारित समय में सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार को दस्तावेज नहीं मिल पाते हैं तो सीबीआई से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की गई थी। साल 2006 से 2009 के बीच कोयला मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले सरकार की नीयत पर संदेह जताया जा रहा है और फाइलों के ढूंढने में लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है।

इसका जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि सदस्यों को जल्द ही किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए और किसी गड़बड़ी या लापरवाही का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। इससे पहले पिछली बार लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि फाइल की देखभाल करना मेरा काम नहीं है।

आज प्रधानमंत्री के बयान पर हुए हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित कर दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें