पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपनी ताजा दोस्ती को और मजबूत करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अगले महीने अपने साथ बांग्लादेश दौरे पर चलने का न्योता दिया है।
सूत्रों ने बताया कि पीएम ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ही ममता से अपने साथ बांग्लादेश चलने का अनुरोध किया था। ममता बनर्जी ने भी इस दौरे के लिए हामी भर दी है।
उन्होंने कहा है कि अगर उस दौरान उन्हें कोई दूसरा जरूरी काम नहीं हुआ तो वह बांग्लादेश जरूर जाएंगी। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारियों में मोदी के प्रस्तावित दौरे पर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। मोदी के जून के पहले सप्ताह में बांग्लादेश दौरे पर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।