फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद फूल बिका 274 करोड़ रुपये में

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉर्जिया ओकीफ़ की एक पेंटिंग किसी भी महिला पेंटर की सबसे महँगी कलाकृति बन गई है।
विज्ञापन


'जिम्सन वीड/व्हाइट फ्लॉवर नंबर-एक' नाम की पेंटिंग न्यूयॉर्क में गुरुवार को चार करोड़ 44 लाख डॉलर यानी लगभग 274 करोड़ रुपये में बिकी। एक साधारण सफेद फूल की यह पेंटिंग ओकीफ़ ने 1932 में बनाई थी।

इस कलाकृति ने जोआन मिशेल की एक अनाम कृति के एक करोड़ 19 लाख डॉलर ( लगभग 73 करोड़ रुपए) में नीलामी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पेंटिंग के लिए होड़
नीलामी की आयोजक संस्था सॉदबी ने बताया कि दो लोगों के बीच इस पेंटिंग को पाने की होड़ थी। जॉर्जिया ओकीफ़ की बनायी पेंटिंग 'रेड पॉपी नंबर- छह।'

संस्था का अनुमान था इसकी नीलामी डेढ़ करोड़ डॉलर यानी लगभग 92 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

दुनिया की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग फ्रांसिस बेकन की है जो 14 करोड़ 24 लाख डॉलर (लगभग 878 करोड़ रुपये) में बिकी थी।

ओकीफ़ का देहांत 1986 में 98 वर्ष की उम्र में हुआ था। वो फूलों को लार्ज-फॉर्मेट में चित्रित करने के लिए जानी जाती थीं।

इससे पहले, ओकीफ़ की सबसे महंगी पेंटिंग साल 2001 में 62 लाख डॉलर ( लगभग 38 करोड़ रुपए) में नीलाम हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें