फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों से पहले राष्ट्रपति शासन लागू

Sun, 28 Sep 2014 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। कांग्रेस से एनसीपी के समर्थन लेने के बाद से ही राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की अटकले लगाई जा रही थी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बहुमत न होने के कारण इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 35 साल बाद राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ही दो भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन टूट चुका है। इस गठबंधन के टूटने के बाद से इस बार चुनावों के और अधिक रोचक होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे 19 अक्टूबर को आ जाएंगे। तभी तस्वीर साफ होगी कि महाराष्ट्र में अगली सरकार किसकी बन रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें