आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में चल रहे इंटरनेशन फ्लीट रिव्यू सैन्य अभ्यास का मुआयना करने के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।
दुनियाभर के 52 देशों की नौसेनाएं इस फ्लीट रिव्यू में हिस्सा ले रही है। इस संयुक्त नौसेना अभ्यास के तीसरे दिन राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ आॉनर भी दिया गया। इस रिव्यू में दुनिया के लगभग सभी बड़े देशों की नौसेना ने हिस्सा लिया।
4 फरवरी से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास 8 फरवरी को खत्म हो रह है। इस दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को सभी देशों की नौसेनाओं ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है जिसकी अगुवाई भारत कर रहा है।