फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद जीत के लिए जूझ रहे हैं धूमलः कांग्रेस

Fri, 02 Nov 2012 06:47 PM IST
पांवटा साहिब (सिरमौर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व काबीना मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अनीस अहमद ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल खुद जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव जैसे बन रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पांवटा में कांग्रेसी प्रत्याशी ओंकार सिंह सब पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन


अनीस अहमद ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री, उनका बेटा व पूर्व कई मंत्री जेल जाएंगे। सीबीआई उनके मामलों की जांच करेगी। प्रदेश में औद्योगिक विकास व विकास की गति मंद पड़ी है। केंद्र की योजनाओं व बजट से बनी स्कीमों का श्रेय लेने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश में भाजपा विस चुनाव बुरी तरह हारेगी।

इससे पहले अहमद ने कांग्रेसी नेता शाहबाज खान के घर आयोजित अल्पसंख्यकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर कांग्रेसी पर्यवेक्षक नारायण पाल व उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री वहीदुल्ला खान, शाहबाज खान, राजेंद्र शर्मा, एनपीएस नारंग, एमएल अंसारी, एस बत्रा व तपेंद्र सिंह सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें