फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से लौटीं प्रीती जिंटा, रिकॉर्ड होगा बयान

Mon, 23 Jun 2014 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा रविवार को अमेरिका से मुंबई लौट आईं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पुलिस अगले एक-दो दिन में उनका बयान रिकॉर्ड कर सकती है। 12 जून को वाडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद 39 वर्षीय अभिनेत्री विदेश चली गई थीं।

अमेरिका से मुंबई लौटने पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अभिनेत्री ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

प्रीति ने नेस पर लगाए थे कई आरोप

जांच की निगरानी कर रहे उप पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभिनेत्री मुंबई लौट आई हैं, ऐसे में उनका बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

हालांकि जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का सप्लीमेंट्री बयान सोमवार या फिर मंगलवार को दर्ज किया जाएगा।

प्रीति ने 12 जून को पुलिस में 44 वर्षीय वाडिया के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि नेस ने 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान उनके साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

नेस ने खारिज किए प्रीति के आरोप

वहीं उद्योगपति नेस वाडिया ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद करार दिया था। पुलिस अभी तक इस मामले में सात लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं।

इन लोगों में आईपीएल के सीओओ सुंदर रमन और बीसीसीआई सचिव संजय पटेल का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा पुलिस नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की ओर से मिली धमकी भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें