बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मंगलवार को छेड़छाड़ मामले में पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। प्रीति ने अपने पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
अभिनेत्री अपने वकील के साथ दक्षिण मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम शाम करीब 6:40 बजे पहुंची। वहां पर लोगों और मीडिया कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
मैरीन ड्राइव पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक उनका बयान दर्ज किया जबकि क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी द्वारा वाडिया के सचिवों को धमकी भरा फोन करने के संदर्भ में भी प्रीति का बयान लिया।