फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नेस की गर्लफ्रेंड से जल रही हैं प्रीति?

Sun, 15 Jun 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या नेस वाडिया की जिंदगी में नई लड़की का आना प्रीति जिंटा को परेशान कर रहा है?
विज्ञापन


सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक खुद नेस का यह कहना है कि प्रीति मेरी नई गर्लफ्रेंड से जल रही हैं।

दरअसल, प्रीति और नेस की प्रेम कहानी का अंत पांच साल पहले 2009 में हो गया था। इससे पहले पांच साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे। उस समय प्रीति के वाडिया घराने की बहू बनने की चर्चा थी, जिसके लिए इस अभिनेत्री ने फिल्मी कैरियर तक दांव पर लगा दिया।

2009 में हुआ था ब्रेकअप

माना जाता है कि नेस की मां को प्रीति कभी पसंद नहीं थी और नेस मां को नाराज करके शादी नहीं करना चाहते थे। इस पर विवाद बढ़ा और दोनों अलग हो गए थे।

नेस की जिंदगी में पिछले दिनों एक नई लड़की के आने की बात हो रही थी। यूएई में आईपीएल के दौरान दोनों बहुत करीब पाए गए।

वाडिया कैंप कह रहा है कि यह बात प्रीति को बर्दाश्त नहीं हो रही है कि नेस की जिंदगी में नया प्यार आ गया है।
विज्ञापन

क्यों टूटा रिश्ता?

वहीं बताया जा रहा है कि किंग्स इलेवन पंजाब के एक मैच की पार्टी में प्रीति और नेस के बीच बहस हुई थी, जहां नेस की मां भी थीं।

वाडिया कैंप का यह भी कहना है कि प्रीति जिस मैच की बात कर रही हैं, उसमें नेस अपने परिवार के साथ बैठे थे। प्रीति अपने बॉडी गार्ड्स के साथ थीं। ऐसे में नेस प्रीति से धक्का-मुक्की कैसे कर सकते थे?

हालांकि इस मुद्दे पर फिल्म जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही है। फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने ट्विटर पर लिखा है, "परिकथा जैसे प्यार की कहानी ‘हेट स्टोरी’ में बदल गई है! प्रीति और नेस के रोमांस का वाकई यह दुर्भाग्यपूर्ण अंत है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें