फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर बनाना सपना नहीं एक लक्ष्य है: तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाना कोई सपना नहीं बल्कि एक लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विहिप का कार्य जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। तोगड़िया शुक्रवार रात ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


देररात एत्मादपुर हाईवे स्थित एक ढाबा पर विहिप, बजरंग दल और किसान नेताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बाद में तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को एकता और सफलता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अर्जुन की तरह ध्यान मछली की आंख पर लगाओ। इधर-उधर की बातों पर नहीं।
विज्ञापन

'गोतस्करों पर रखी जाए नजर'

गौवंश की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करवाने के लिए नजर रखने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया और ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान सुनील पाराशर, राघवेन्द्र, शैलेंद्र यादव, राकेश त्यागी, मनोज शर्मा, राजीव शर्मा, माधवेन्द्र नाथ सिंह, अरविंद सिकरवार, हरवीर बघेल, लक्ष्मण सिंह, अमरदीप सिंह, गौरव जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें