फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इलाज' से हिंदुओं की आबादी बढ़वाएंगे तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया जनगणनना के आंकडों में हिंदुओं की वृद्िध दर घटने से काफी चिंतित हैं। अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने हिंदुओं को आबादी बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


नासिक कुंभ में वीएचपी की बैठक के दौरान उन्होंने इस संबंध में अजीबोगरीब बयान भी दे डाला। तोगड़िया ने कहा कि वे उन हिंदू परिवारों का इलाज कराना चाहते हैं जहां कुछ बीमारियों की वजह से बच्चे पैदा करने में दिक्कत आती है।

हम उनका इलाज कराकर उन्हें चार बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वहीं उनके इस बयान पर कांग्रेस जैसे बड़े दलों ने हल्ला बोल दिया है। उनके बयान की निंदा की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं साधु समाज में भी तोगड़िया के बयान को लेकर आलोचनाओं का दौर शुरू हो यगा है। महंत ज्ञानदास ने तो उनके इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनकी चिंता हमेशा हिंदुओं को लेकर रहती है साधु संतों के बारे में वो कभी बात नहीं करते।
विज्ञापन

मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ने पर जताई चिंता

बता दें कि नासिक के त्रयबंकेश्वर में कुंभ के दौरान वीएचपी की बैठक हुई। जिसमें इस हिंदू संगठन के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने देश की आबादी में हिंदुओं की संख्या 80 फीसदी से भी कम होने पर गहरी चिंता जताई है।

वीएचपी ने जारी बयान में कहा कि यह देश की एकता और अखंडता पर खतरे का संकेत है। उन्होंने मुस्लिमों की आबादी बढ़ने को भी आबादी जिहाद करार दिया।

वीएचपी की ओर से यह भी कहा गया कि हिंदू जनसंख्या नियंत्रण का पूरा प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुस्लिम वर्ग इसमें सहयोग नहीं कर रहा। उन्होंने इस दिशा में एक राष्ट्रीय नीति बनाने की भी मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें