फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावडेकर ने माना स्टिंग ऑपरेशन में वही थे

Wed, 02 Oct 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावडेकर ने सीबीआई के सामने कबूल किया है कि तुलसी प्रजापति फर्जी एनकाउंटर से जुड़े सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन की टेप में उनके फुटेज असली है।
विज्ञापन


मंगलवार को यह दावा सीबीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने किया है। अधिकारी ने कहा कि शुरू में टेप की असलियत पर सवाल उठा रहे जावेडकर ने एजेंसी की कानूनी प्रावधान के तहत पूछताछ में टेप की असलियत स्वीकार कर ली है।

उनका यह बयान औपचारिक तौर पर दर्ज कर लिया गया है। इस टेप में जावेडकर, भाजपा महासचिव रामलाल और सांसद भूपेंद्र यादव तुलसी की मां नर्मदा देवी को बहला फुसला कर गलत वकालतनामा बनवाने की संभावना पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के विश्वसनीय सूत्रों से निकली इस खबर की प्रतिक्रिया में प्रकाश जावेडकर ने अमर उजाला से कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। दरअसल इस बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं।

जावडेकर ने इतना कह अगले सवाल का इंतजार किए बिना फोन काट दिया। चार दिन पहले इसी मामले में सीबीआई मुख्यालय में उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि उन्होंने सीबीआई को जो भी बताना था सब बता दिया है। उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

गुजरात के पूर्व गृह मंत्री और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अमित शाह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। गलत वकालतनामा के जरिए शाह के केस को कमजोर करने की इस संभावना से सीबीआई के कान खड़े हो गए क्योंकि एजेंसी तुलसी प्रजापति, सोहराबुद्दीन, सादिक जमाल और इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि दिसंबर 2006 को सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी कौसरबी के एक साल पहले हुए फर्जी एनकाउंटर के मुख्य गवाह तुलसी को भी गुजरात पुलिस ने मार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें