मंडल मुख्यालय होने के बावजूद मुरादाबाद भले बिजली संकट से जूझता रहे लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगती। सोमवार को कुछ देर के लिए रामपुर की बिजली क्या गुल हुई लखनऊ तक हंगामा कट गया।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने चीफ इंजीनियर से लेकर पारेषण के अधिकारियों तक जवाब तलब कर डाला। अधिकारी बस यही कहते रहे- सीटी फुंक गई है... जी अभी ठीक करा रहे हैं... जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी...।
दरअसल सोमवार शाम करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बड़ा बिजली घर में 400केवी के 315एमवीए की सीटी ब्लास्ट गई थी। सीटी में तेल होता है जिससे आग लग गई और सीटी के नीचे लगा केबिल आदि जल गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र सहित रामपुर की बिजली भी गुल हो गई।