पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और प्रधानमंत्री बनने के प्रबल दावेदार नवाज शरीफ बिजली जाने की वजह से रातों को सो नहीं पा रहे हैं।
नवाज का कहना है कि बिजली संकट ने उनकी नाक में दम कर रखा है और वह इस मुश्किल का हल निकालने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
1998 में भारत के परमाणु परीक्षण पर जब पाकिस्तान ने पलटवार किया था, तो उस वक्त नवाज ही प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सवाल किया, 'दूसरे क्या कहेंगे कि परमाणु ताकत रखने वाले एक मुल्क के पास पर्याप्त बिजली तक नहीं है?'
नवाज ने आवाम ने संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि लोड शेडिंग रोकने के लिए अरबों डॉलर निवेश की जरूरत होगी।
उन्होंने कहा, 'हम कराची में कोयला आधारित प्लांट लगा सकते हैं, लेकिन इसमें काफी वक्त लगेगा। लेकिन मैं इस बात का वादा करता हूं कि हमारी समस्याओं का हल ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा।'