फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी है पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता: सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोग उनके काम को और उनको कैसे देख रहे हैं। इस विषय पर इंडिया टुडे और हंसा रिसर्च की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक 57 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के तौर पर एक दम फिट देखते हैं। 48 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी ने जो मंत्री बनाए हैं वो प्रभावी नहीं हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 47 फीसदी लोग मानते हैं कि पीएम मोदी अपने आप को आरएसएस के एजेंडे से दूर रखेंगे। अगर अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 314 सीटें मिल सकती है जोकि 16 मई के परिणामों से 32 अधिक हैं।
विज्ञापन


इंडिया टुडे समूह ने हंसा रिसर्च के साथ इस सर्वेक्षण को किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक यह सर्वेक्षण 3 अगस्त से लेकर 14 अगस्त के बीच 108 लोकसभा क्षेत्रों में किया गया था। सर्वेक्षण में 29 राज्यों के 12430 लोगों से बात की गई। इस सर्वेक्षण में कई विषयों पर लोगों की राय जानी गई।

कैसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कामकाज?

सर्वेक्षण में लोगों से सवाल पूछा कि पीएम मोदी का कामकाज कैसा है? तो लोगों ने जवाब दिया कि 10 फीसदी ने बहुत अच्छा, 51 फीसदी अच्छा, 28 फीसदी ने औसत, जबकि 6 फीसदी ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत खराब करार दिया है।

क्या है पीएम मोदी की प्राथमिकता?
जब सर्वेक्षण के दौरान लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता को लेकर सवाल किया गया। तो लोगों के मत अलग-अलग जानने को मिले। 18 फीसदी का मानना है कि पीएम मोदी की प्राथमिकता में महंगाई, 22 फीसदी ने भ्रष्टाचार, 9 फीसदी ने महिला सुरक्षा, जबकि 23 फीसदी ने गरीबी को माना।

क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान?

सर्वेक्षण में शामिल लोगों के मुताबिक से प्रधानमंत्री मोदी की पहचान आज किस रूप में है, तो 46 फीसदी ने उन्हें विकास पुरूष बताया तो 24 फीसदी से सुशासन के लिए काम करने वाला बताया। वहीं 9 फीसदी ने हिंदू राष्ट्रवाद और 4 फीसदी ने सांप्रदायिकता से जुड़ा हुआ बताया।

कैसा है पीएम नरेंद्र मोदी का मंत्रिमंडल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के बारे में 78 फीसदी ने अच्छा और 9 फीसदी ने मंत्रिमंडल समूह को खराब बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री कितने प्रभावी?
सर्वेक्षण में शामिल 48 फीसदी ने मोदी राज में मंत्रियों के कामकाज को अप्रभावी बताया जबकि 37 फीसदी ने अपनी राय अलग बताई।

पीएम मोदी आरएसएस के इशारे पर लेंगे फैसले?

इस सर्वेक्षण में लोगों से पूछा गया कि क्या पीएम मोदी संघ के इशारे पर चलेंगे? तो इस सवाल ने जवाब में 47 फीसदी लोगों का मानना था कि वह अपनी सोच से ही फैसले लेंगे। वहीं 12 फीसदी ने माना कि आरएसएस का नियंत्रण उनके फैसलों पर होगा। 31 फीसदी का मानना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच का रास्ता अपनाएंगे।

पीएम मोदी के राज में बढ़ रहा हिंदू राष्ट्रवाद?
पीएम नरेंद्र मोदी के राज में हिंदू राष्ट्रवाद कितना बढ़ा है इस पर 61 फीसदी लोगों का मानना था कि हिंदू राष्ट्रवाद नहीं बढ़ा है। वहीं 31 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी राज में हिंदू राष्ट्रवाद बढ़ा है।

मोदी के राज में आप कितने सुरक्षि‍त हैं?

इस सर्वेक्षण में जब लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या आप मोदी के राज में खुद को सुरक्षि‍त पाते हैं? तो 76 फीसदी ने कहा कि हां हम पीएम मोदी राज में सुरक्षित हैं तो वही 19 फीसदी लोगों ने कहा कि हम सुरक्षित नहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी का कामकाज कैसा?
पीएम नरेंद्र मोदी के दौर में भारतीय जनता पार्टी कैसा काम कर रही है? यह पूछे जाने पर 68 फीसदी ने अच्छा, 20 फीसदी ने औसत, 2 फीसदी ने बहुत अच्छा, 5 फीसदी ने बहुत खराब करार दिया।

उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो क्या होगा?

सर्वेक्षण मे यह बात सामने आई कि अगर उत्तर प्रदेश में आज चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी 80 में से 76 सीट जीत सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 2 और बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र में नहीं चलेगा मोदी का जादू
अगर महाराष्ट्र में आज चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन को 30 सीटें मिलेंगी वहीं 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। यूपीए को 17  सीटें मिलेंगी और उसे 11 सीटों का फायदा होगा।

बिहार में एनडीए को फायदा

बिहार में चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 4 सीटों का फायदा होगा और उसे 35 सीटें मिलेंगी। यूपीए को 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा और उसे म‍हज 4 सीटें ही मिल पाएंगी।

अगर झारखंड में आज हुए चुनाव...
झारखंड में चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन को 13 सीटें मिलेंगी, जबकि यूपीए गठबंधन को सिर्फ 1 सीट ही मिल पाएगी।

हरियाणा में जीतेगा कौन
हरियाणा में चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 1 सीट का फायदा होगा और उसे 8 सीटें हासिल होंगी। यूपीए गठबंधन अपनी एकमात्र सीट भी खो देगी। यहां अन्य पार्टियों के खाते में 2 सीटें आ सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली में कम होगा पीएम मोदी का जादू

महाराष्ट्र की तरह दिल्‍ली में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कम हो जाएगा। एनडीए गठबंधन को 2 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा और वो पांच के आंकड़े पर पहुंच जाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी को दो सीटों का फायदा होगा।

पंजाब में चलेगी अ‌रविंद केजरीवाल की झाडू
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा बरकरार रहेगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 31 सीटें प्राप्त होंगी। एनडीए गठबंधन की सीट बढ़ सकती है। यहां पर एनडीए गठबंधन को दो सीटों का फायदा होगा। यूपीए गठबंधन को 5 सीटें प्राप्त होंगी।

अगर आज पंजाब में चुनाव होते हैं, तो वहां के रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। एनडीए गठबंधन को 6, यूपीए 3 और आप को 4 सीट आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें