राजधानी दिल्ली में एक बड़े कारोबारी के घर में दो भाइयों की मौत की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। मशहूर शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप चड्ढा ने संपत्ति विवाद में एक-दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। चड्ढा का नाम बड़े कारोबारी के रूप में लिया जाता है। इसके अलावा पोंटी सियासी गलियारे में भी खासी धमक रखते थे। एक नजर उनके साम्राज्य पर...
गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी चड्ढा:-
शराब और रियल एस्टेट कारोबारी
उम्र : 55 साल
जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, 1957
पिता : कुलवंत सिंह चड्ढा
कारोबार :-
शराब
रियल एस्टेट
मल्टीप्लेक्स चेन
फिल्म वितरण
पोंटी चड्ढा का कारोबारी साम्राज्य
व्यवसायिक संपत्तियां
सेंटरस्टेज मॉल नोएडा - 3.50 लाख वर्ग फुट
वेव मॉल, कौशांबी, गाजियाबाद - 97 हजार वर्ग फुट
वेव मॉल, लखनऊ- 3.14 लाख वर्ग फुट
वेव मॉल, लुधियाना- 4.70 लाख वर्ग फुट
वेव मॉल - मुरादाबाद- 1.50 लाख वर्ग फुट
वेव सिनेमा, राजौरी गार्डन, दिल्ली- 25 हजार वर्ग फुट
रेजिडेंशियल प्रोजेक्टस
हाई-टेक सिटी गाजियाबाद- 4.8 हजार एकड़
फेयर लेक्स, मोहाली, पंजाब - 264 एकड़
कारा टाऊन प्लानर्स, जयपुर- 125 एकड़
वेव ग्रींस, मुरादाबाद, यूपी- 52 एकड़
प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट, ग्रेटर नोएडा- 29 एकड़
शराब और अन्य कारोबार
उत्तर प्रदेश में शराब का होलसेल कारोबार
4000 शराब के ठेके उत्तर प्रदेश में
वेव इंडस्ट्रीज धनौरा, उत्तर प्रदेश
एबी शुगर्स दसौया, पंजाब
एबी ग्रेंस, गुरदासपुर, पंजाब
चड्ढा पेपर्स, बिलासपुर, उत्तराखंड
मनोरमा पेपर्स, उत्तर प्रदेश
वेव बेवरेजेस, अमृतसर, पंजाब
अमृतसर क्राउन कैप, पंजाब
कारोबार और विवाद
-पोंटी चड्ढा का साम्राज्य मौजूदा समय में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है।
-शराब का कारोबार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब समेत 6 राज्यों में फैला हुआ है।
-2005 में सपा सरकार के कार्यकाल में पोंटी की कंपनी ने प्रदेश भर में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम के तहत रेडी टू ईट फूड का ठेका हासिल किया।
-यूपी सरकार ने मार्च 2009 में शराब का होलसेल और रिटेल सप्लाई का ठेका पोंटी को दिया था।
-2010 में माया सरकार ने राज्य की 11 चीनी मिलों को पोंटी चड्ढा के ग्रुप को 276 करोड़ में बेचा था। इनकी वास्तविक कीमत 1 से 1.5 हजार करोड़ रुपये बताई गई थी।
-फरवरी 2012 में इनकम टैक्स छापे में सेंटर स्टेज मॉल से 125 करोड़ का कैश बरामद हुआ था। कई जगह छापेमारी में कुल 175 करोड़ कैश मिले, इस पर पोंटी ने 54 करोड़ का टैक्स भरा।
पोंटी चड्ढा की पंजाब में संपत्ति
दसूहा (होशियारपुर) : शराब फैक्टरी जिसमें 60 किलोलीटर प्रतिदिन शराब का उत्पादन होता है। यहां 5.5 मेगावाट बिजली पैदा होती है।
दसूहा (होशियारपुर) : यहां एबी चीनी मिल है जिसकी क्षमता 7000 टन है।
गुरदासपुर : यहां शराब की फैक्टरी है जिसमें 120 किलोलीटर प्रतिदिन उत्पादन होता है। पोंटी चड्ढा इस फैक्टरी में 300 करोड़ की लागत से विस्तार करवाने वाले थे।
अमृतसर : यहां कोकाकोला कोल्ड ड्रिंक की फ्रेंचाइजी के तहत बाटलिंग प्लांट लगाया
लुधियाना : -पोंटी चड्ढा ग्रुप का लुधियाना में वेस्टेंड मॉल एवं मल्टीप्लेक्स है। इस मल्टीप्लेक्स में वेव्स सिनेमा भी है। यह मॉल व मल्टीप्लेक्स 470,000 वर्ग फुट में फैला है। इसके अलावा चड्ढा ग्रुप के पास शहर में करीब 30 शराब के ठेके भी हैं।
मोहाली : यहां 300 एकड़ में वेव एस्टेट बन रहा है जो सुपर लग्जरी टाउनशिप है।
अमृतसर : वेव्स ब्रेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड एवं अमृतसर क्राउन केप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोल्डड्रिंक कंपनी का बाटलिंग प्लांट है।