फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर पर भाजपा नेताओं के बयान से गर्म हुई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिने अभिनेता आमिर खान पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला थम नहीं रहा है। राम माधव के बाद भाजपा के दूसरे महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने भी खान पर हमला बोला है।
विज्ञापन


खान पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी को विपक्ष ने आडे़ हाथ लिया है। विपक्ष ने इसे भाजपा की असहिष्णुता करार दिया है। तो अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पार्टी नेताओं के बयान को जायज ठहराया है।

अपने बयान से देश के असहिष्णुता पर विवाद खड़ा करने वाले आमिर पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने गुरूवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेज छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें देश की प्रतिष्ठा के बारे में केवल ऑटोरिक्शा चालकों को ही नहीं बल्कि अपनी पत्नी को भी ज्ञान देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभी सिर्फ एक का हुआ है इलाज

माधव के बाद भाजपा के एक अन्य महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आमिर खान पर जोरदार हमला बोलते हुए देश की जनता से उन्हें सबक सिखाने की अपील की है।

आमिर की आने वाली फिल्म दंगल का जिक्र करते हुए विजवर्गीय ने कहा है कि अभी एक का इलाज हुआ है दूसरे का बाकी है। उनका इशारा आमिर के अलावा शाहरूख खान पर भी था। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि सब ध्यान रखना दंगल में मंगल करना है।

वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने राम माधव के बयान को सरकार की असहिष्णुता करार देते हुए कहा है कि माधव का बयान पूरी तरह निंदनिय है।

मैं नहीं समझता की उन्होंने खान के बयान को समझा है। उन्हें बोलने और समझने की अभिव्यक्ति है। जबकि अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा नेताओं के बयान को जायज ठहराते हुए उनका स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें