महाराष्ट्र के गुनहगार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सीबीआई को सौंपने को लेकर सियासत गरमा गई है। सूबे में कांग्रेस और एनसीपी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री फडणवीस की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते शीना बोरा हत्याकांड से जुड़े मामले के बाद छोटा राजन की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार की रात उच्चस्तरीय बैठक के बाद छोटा राजन के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले सीबीआई के सुपुर्द करने का निर्णय लिया था।