लोगों को दोस्ती का संदेश देने के लिए डीआईजी समेत पूर्णिया जिले के पुलिसवालों ने रैंप पर वॉक किया। ये लोग सोमवार की रात भारतीय पुलिस के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित 'पुलिस आइडल' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
इसमें पूर्णिया रेंज के डीआईजी बी एस मीणा ने वर्दीधारी पुलिस वालों के साथ दर्शकों की तालियों के बीच रैंप पर वॉक किया। भारी संख्या में इंस्पेक्टरों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पुलिस अधीक्षक अमित लोधा ने किया जबकि पूर्णिया के कमिश्नर ब्रजेश मेहरोत्रा मुख्य अतिथि थे।
पुलिसवालों के बच्चों ने भी इस शो में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक लोधा ने कहाकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य खाकी वर्दी से डरने वाले आम आदमी और पुलिस के बीच की दूरी को खत्म करना था।