फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सिपाही की मौत, दरोगा घायल

Wed, 12 Nov 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में स्वार-रामपुर मार्ग पर मंगलवार को सीमेंट से भरे ट्रक का टायर अचानक फट गया। इससे बेकाबू हुए ट्रक ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दरोगा और सिपाही को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात सिपाही दुष्यंत कुमार खरब दरोगा मदनपाल सिंह के साथ बाइक से विधान परिषद चुनाव में जिला मुख्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार-रामपुर मार्ग स्थित बंदरपुरा मधुपुरा गांव के पास पहुंचे तभी रामपुर दिशा की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही सिपाही की बाइक से टकराता हुआ खड्ड में जाकर पलट गया।

हादसे में सिपाही दुष्यंत निवासी ग्राम मेधाखंडी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक में पीछे बैठे दरोगा मदनपाल सिंह पुत्र दफैवार सिंह निवासी बाजीदपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। सिपाही के परिजनों  को सूचना दे दी गई है।

हेलमेट पहना होता तो नहीं जाती जान
पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश के बावजूद भी पुलिसकर्मी बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रक और बाइक की भिड़ंत हुई तब दरोगा और सिपाही के सिर सड़क से टकराये थे। यदि बाइक सवार सिपाही दुष्यंत ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन


वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिस ने घायल दरोगा मदनपाल सिंह की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें