फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली अकबर के जमाने की दुर्लभ कुरान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 410 साल पुरानी एक ऐसी दुर्लभ कुरान की प्रति बरामद की है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है यह मुगल बादशाह अकबर के काल की है।
विज्ञापन


'द हिंदू' की खबर के मुताबिक मैसूर जिला पुलिस ने बताया कि 10 लोगों के एक गैंग ने इस कुरान को हैदराबाद में किसी व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस ने जब इनको पकड़ा तो यह गैंग इस कुरान को करीब 5 करोड़ रुपए में बेचने की कोशिश कर रहा था।

मैसूर के एसपी अभिनव खरे ने बताया कि हमें मुखबिरों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कुरान की एक दुर्लभ प्रति को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने नकली खरीदार बनकर इस गैंग से संपर्क साधा और कुरान को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले कभी नहीं देखी ऐसी कुरान'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतिहासकार प्रोफेसर बी शेख अली ने बताया कि इस कुरान की लिखावट प्राचीन कला का एक दुर्लभ नमूना है। 604 पेज की इस कुरान के अंतिम पेज पर इसकी बनने की तिथि लिखी हुई है।

प्रोफेसर शेख अली के मुताबिक यह कुरान हिजरी कैलेंडर के 1050 में लिखी गई है। उन्होंने बताया कि यह वह दौर था जब भारत में मुगल सल्तनत अपने शासन के चरम पर थी और यहां बादशाह अकबर का साम्राज्य था।

उन्होंने बताया, 'मैंने कई प्राचीन पुस्तकें देखी हैं लेकिन ऐसी दुर्लभ कुरान पहले कभी नहीं देखी।' माना जा रहा है यह कुरान उस समय के मुस्लिम संतों को समर्पित थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें