फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पूर्व प्रेमी और पति से हुआ इंद्राणी का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड का रहस्य चार आरोपियों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। तीन आरोपियों की मिलीभगत का राज पुलिस ने जान लिया है लेकिन पीटर मुखर्जी की भूमिका को लेकर पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने अब मामले की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का वर्तमान पति पीटर मुखर्जी, पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व लिव-इन-पार्टनर सिद्धार्थ दास से एक साथ आमना-सामना करवाया और लंबी पूछताछ की।

बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान पूर्व लिव-इन-पार्टनर, पूर्व पति और मौजूदा पति को एक साथ सामने देख इंद्राणी काफी असहज हो गई क्योंकि उसकी जिंदगी के कई राज खुल चुके थे।
विज्ञापन

इंद्राणी की बेटी विधि से भी पूछताछ

शुक्रवार को पुलिस ने संजीव और इंद्राणी की बेटी विधि से भी पूछताछ की। विधि को पीटर मुखर्जी ने गोद ले रखा है। पुलिस ने विधि को उसके लैपटॉप के साथ थाने बुलाया था। वह अपने पिता पीटर मुखर्जी के साथ खार थाने पहुंची।

पीटर से पुलिस पिछले तीन दिन से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान पुलिस ने विधि से भी इंद्राणी और शीना के संबंधों के बारे में जानने की कोशिश की।

अब तक पुलिस थाने में इंद्राणी के कारनामे के बारे में उनके पूर्व पति संजीव और मौजूदा पति पीटर से ही बातचीत हो रही थी लेकिन बृहस्पतिवार रात इंद्राणी केपूर्व लिव इन पार्टनर सिद्धार्थ दास को भी खार थाने लाया गया। इंद्राणी ने पुलिस के जिन सवालों का जवाब दिया उसकी पुष्टि के लिए इन सभी से क्रास सवाल किए गए।

सिद्धार्थ दास तड़के करीब तीन बजे खार थाने से बाहर निकले। पुलिस इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व लिव-इन-पार्टनर रहे सिद्धार्थ दास का डीएनए टेस्ट कराएगी। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या वह वास्तव में शीना बोरा और मिखाइल के जैविक पिता हैं।

इसका खुलासा होने पर न सिर्फ हत्या के राज से काफी हद तक पर्दा उठ जाएगा बल्कि अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में घिरी इंद्राणी भी बेनकाब हो जाएंगी।
विज्ञापन

इंद्राणी, संजीव और ड्राइवर की पेशी

हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में आरोपियों से दस दिन की लंबी पूछताछ के बाद भी मुंबई पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है। रोज हो रहे नए खुलासों से पुलिस भी उलझन में है। इसके मद्देेनजर शनिवार को एक बार फिर हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों की दो दिन की कस्टडी की मांग की जा सकती है। इस मामले में पुलिस ने 21 अगस्त को ड्राइवर श्याम राय की गिरफ्तारी से मिले सुराग के बाद स्टार इंडिया के पूर्व मुखिया पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया था।

उसके बाद पुलिस ने कोलकाता से इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों ने शीना की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बावजूद पुलिस अभी कुछ राज जानना चाहती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस कार में शीना की हत्या की गई, उस कार का रहस्य को जानने के लिए पुलिस इन तीनों आरोपियों की रिमांड मांग सकती है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें