फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दिल्ली पुलिस की गश्त होगी सख्त

Thu, 10 Jan 2013 10:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में खासतौर पर रात के वक्त पुलिस गश्त का खास इंतजाम किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फोर्स की इस सिफारिश पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


हालांकि शिंदे ने बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के मकसद से दिल्ली पुलिस के लड़कियों के स्कूल-कॉलेज से सीधे घर आने के फरमान पर पूछे गए सवाल को बड़ी सफाई से टाल दिया। शिंदे ने कहा कि उन्हें पुलिस के इस फरमान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

शिंदे ने कहा कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस डेस्क को कुछ मोबाइल फोन दिए जाएंगे, जिनके नंबर उस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में वितरित कर दिए जाएंगे ताकि उन्हें मालूम हो कि आपात काल में उन्हें कहां फोन करना है।
विज्ञापन


इसके अलावा हर थाने में एक कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिसमें इलाके के सिविल डिफेंस के लोग, होम गार्ड, पूर्व सैन्य अधिकारी और महिला एनजीओ को शामिल किया जाएगा। इसका मकसद है कि महिलाओं की शिकायत को थाने में ज्यादा सुविधाजनक तरीके से रखा जा सके और उस पर जल्द कार्रवाई के लिए कमेटी पुलिस पर दबाव बना सके।
विज्ञापन


थानों में खासतौर पर महिलाओं के मामले में पुलिस के असंवेदनशील रवैये की शिकायत के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें