फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने विधवा से की रेप की कोशिश!

Sat, 06 Oct 2012 10:38 AM IST
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़ क्षेत्र की एक विधवा ने एसओ पर जीप में अगवा कर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी गुलाब सिंह से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


गांव दोंका निवासी एक विधवा शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह मृतक आश्रित के रुप में सरकारी विभाग में नौकरी करती है। विधवा का आरोप है कि 29 सितंबर को वह कार्यालय के काम से गई थी। इसी दौरान पहला नगला के बंबे के पास जीप से आ रहे एसओ ने उसे रोक लिया। आरोप है कि एसओ ने उसे गालियां देकर जबरन जीप में बैठा लिया। एसओ ने एकांत स्थान पर ले जाकर उससे रेप की कोशिश की और तीन घंटे बाद पीड़िता को छोड़ा।

पीड़िता का कहना है कि इस दौरान तीन अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे और कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी। इससे पूर्व भी वह एसएसपी के पास आई थी, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस मामले में एसएसपी ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने का आदेश दिया है। जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मेडिकल नहीं कराना चाह रही महिला
एसपी देहात विजय गौतम ने बताया कि महिला की जेठानी ने उसके खिलाफ तहसील दिवस में शिकायत की थी। जांच के दौरान महिला ने एसओ पर जीप में जबरन बैठाने का आरोप लगाया है। कप्तान के आदेश के बावजूद महिला डाक्टरी परीक्षण कराने से इंकार कर रही है।

विधवा और उसकी जेठानी में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह जांच के लिए गांव जा रहे थे। रास्ते में विधवा मिली तो वह उसे गांव तक जीप में ले गए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी सोनिया भी उनके साथ मौजूद थी।
विज्ञापन

-स्वतंत्र कुमार, एसओ, अहमदगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें