पांच दिन पहले कोतवाली में क्वार्टर की छत से छात्रा को फेंकने की घटना के बाद एसएसपी ने थानों में तैनात अविवाहित सिपाहियों की सूची बनानी शुरू कर दी है। थानों और कोतवाली में तैनात अविवाहित सिपाहियों की सूची तैयार करने का काम सोमवार को पूरे दिन चला।
सूची में सिपाहियों के मूल निवास, मोबाइल नंबर, बैच आदि की जानकारी शामिल की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अविवाहित सिपाहियों को सूचीबद्ध करने के पीछे की मंशा उनके बारे में जानकारियां हासिल करना है। बाद में स्क्रीनिंग कर संदिग्ध चरित्र और व्यवहार वाले सिपाहियों की पहचान की जाएगी।
हालांकि स्क्रीनिंग के लिए अभी कमेटी नहीं बनी है। माना जा रहा है कि स्क्रीनिंग में फेल होने वाले अविवाहित सिपाहियों को थाना और कोतवाली में तैनाती नहीं दी जाएगी।