फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 15 बोरियों में तस्करी को रखे 605 कछुए पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बडे़ पैमाने पर संरक्षित प्रजाति के कछुओं की तस्करी हो रही है। शुक्रवार देर रात थाना करहल पुलिस ने कंजड़ कालोनी में छापा मारकर 15 बोरियों में तस्करी को रखे गए 605 कछुओं को बरामद किया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं झारखंड में भी जिले से भेजे जा रहे कछुआ बरामद हुए हैं। देर रात कंजड़ कालोनी में वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने 15 बोरियों में तस्करी के लिए रखे गए 605 कछुआ बरामद किए। यह कछुआ पुलिस को नरेश, अशोक, कालीचरन, सुरेश, मुकेश और अखिलेश के घर से बरामद हुए। वहीं सभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिला कछुआ तस्करों का गढ़ बनता जा रहा

शनिवार को प्रशिक्षु जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सभी कछुए भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कछुआ तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2015 में गिहार कालोनी से 20 कछुआ, दिसंबर 2015 में आगरा गेट चौकी से 124 कछुआ और समान पक्षी विहार से 50 कछुआ बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड के जिला दुमका से एक ट्रक भी पकड़ा गया है। ट्रक मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव हटऊ मुबारकपुर निवासी रामप्रकाश का है। दुमका वन विभाग की टीम ने इस ट्रक से तीन हजार कछुआ बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें