फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अलीगढ़ आए कलाम, बच्चों को किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम अलीगढ़ आए थे। बच्चों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने यहां अपने मिशन 2020 से जुड़े लक्ष्यों को भी साझा किया था।
विज्ञापन


महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 17 जून 2008 और 2 नवंबर 2010 को अलीगढ़ आए थे। वह उस दिन सिंघारपुर स्थित विद्यापीठ, डीपीएस और एक अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बच्चों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने यहां अपने मिशन 2020 से जुड़े लक्ष्यों को भी साझा किया था।

बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें सैल्यूट किया।  इसी दौरान पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ ने उन्हें दशावतारम के विभिन्न चरणों के संबंध में बताया था जिससे वह बेहद प्रभावित हुए थे। कलाम ने ब्रह्मांड के रहस्य, देश के विकास की बाधाएं, देश में संसाधन, उनका दोहन, विकसित देशों की कतार में खड़े होने के लिए जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा की थी।
विज्ञापन


सन 2010 में जब कलाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आए थे तो जाने से पहले यहां के स्टाफ ने उनसे फोटोग्राफ का आग्रह किया। इस पर कलाम ने बेहद खुशी के साथ सभी कर्मचारियों के साथ फोटोग्राफ कराया।

बाद में कलाम सिंघारपुर और डीपीएस पहुंचे। इसके अलावा वह कुलपति पीके अब्दुल अजीज के समय अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय भी आए और छात्रों के साथ संवाद किया था।
विज्ञापन

कवि नीरज ने जताया शोक

कलाम के निधन पर प्रख्यात गीतकार और कवि पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ने दुख व्‍यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि‘कलाम सहाब के निधन का समाचार सुनकर बेहद धक्का लगा।

वह अपने युग के महान वैज्ञानिक थे। महान संतों जैसी जीवनशैली वाले कलाम को विज्ञान के अलावा कला, संस्कृति, संगीत का ऊंचा ज्ञान था। जब मैंनें उन्हें अपने ही अंदाज में दशावतारम के विभिन्न चरणों के विषय में बताया था तो वह बेहद प्रभावित हुए थे।

कलाम का ज्ञान और किया गया कार्य उन्हें सदैव ही हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। वह भारत ही नहीं विश्व की महान विभूतियों में से एक थे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका सानिध्य मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें